जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत चारखम्बा में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर चाकू से गोद दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि अरशद अली 22 वर्ष निवासी नूरीनगर पसियाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूना में प्राईवेट नौकरी करता है। मौसी के लडक़े फैज अली के साथ चारखम्बा गया था चारखम्बा मटका वाले के घर के पास राजश्री लेने के लिये पाटन टपरे के पास खड़े थे.
पान के टपरे के पास तीन लडक़े सिगरेट पी रहे थे उनमें से एक लडक़े ने उससे कहा कि सुना है तुम पूना में बहुत पैसे कमा रहे हो कहते हुये खर्चे के लिये उससे एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों उसके साथ विवाद करने लगे उनमे से एक लडक़े ने कहा कि चूहा पकड़ इसे तो दुबले पतले लडक़े ने उसे पकड़ लिया और दूसरे लडक़े जिसे असरफ बोल रहे थे दोनों ने चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।
