आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, फसल को लेकर चिंतित किसान

रीवा। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, शुक्रवार की दोपहर अचानक बादल छा गए और आंधी के साथ कई जगह बारिश हुई और ओले भी गिरे. हालाकि ओले छोटे थे जिसके कारण गेंहू की फसल को ज्यादा नुकसान नही हुआ है. लेकिन किसान अपनी फसल को लेकर लगातार चिंतित है. आंधी बारिश के बाद शाम से ठंड हवाएं शुरू हो गई, रात का न्यूनतम तापमान भी अन्य दिनो के अपेक्षा कम हुआ है.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनो से मौसम खराब है, दो दिन से अच्छी खासी धूप थी और तापमान बढऩे के साथ गर्मी बढ़ गई थी. लेकिन शुक्रवार को अचानक दोपहर मौसम बदला काले बादल छा गए. आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे, मनगवां तहसील के ग्रामीण क्षेत्रो में ओलावृष्टि हुई है. कांटी, सुरसा, पलिया 351 सहित दर्जन भर गांवो में चने के बराबर ओले गिरे है और तेज बारिश हुई है. जिससे गेंहू की फसल गिर गई है, ज्यादा नुकसान नही हुआ है. आंधी के चलते कई जगह गेंहू की फसले गिरी है और आम की फसल को बहुत नुकसान हुआ है. रायपुर कर्चुलियान से लेकर मनगवां, गढ़, गंगेव, नईगढ़ी, मऊगंज, देवतालाब आदि क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है. किसान गेंहू की फसल को लेकर चिंतित है और तेजी से मशीन से कटाई कराई जा रही है. अभी दो दिन तक मौसम और खराब रहेगा, इसके बाद साफ हो जायेगा. बादलो के हटते ही गर्मी फिर बढ़ेगी. दोपहर बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और शाम को ठण्ड हवाएं चलती रही. रात के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, अन्य दिनो के अपेक्षा तापमान कम रहा. रीवा शहर में बारिश नही हुई, केवल हल्की आंधी आई है. इस समय की बारिश से केवल फसलो को नुकसान है. जिस तरह से बारिश हुई है उससे सब्जी को फायदा हुआ है और अन्य फसलो को नुकसान हुआ है. इस बार जिले में आम की फसल बहुत अच्छी नही है और जिस तरह से आंधी चली उससे नुकसान हुआ है, अभी मौसम खराब रहेगा.

Next Post

ग्राम पंचायत जियावन में तीन भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Fri Apr 11 , 2025
देवसर। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। कोई भी क्षेत्र विकास में पीछे नही रहेगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने ग्राम पंचायत जियावन में आयोजित आदिवासी बालक आश्रम, बालिका छात्रावास एवं पंप […]

You May Like