बांदकपुर के गोवर्धन पर्वत पर आयोजित होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

दमोह।श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के दर्शनीय तीर्थ स्थल गोवर्धन पर्वत पर व मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्गो पर वृक्ष रोपित करने का संकल्प लिया है.

अभियान में जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी, बांदकपुर मंदिर कमेटी,सामाजिक धार्मिक संगठन,पर्यावरण प्रेमी, विद्यालयों के बच्चे,कारीडोर निर्माण संघर्ष समिति,जिले के अनेक शिवभक्त शामिल होगे.

अभियान का उद्देश्य-पर्यावरण संरक्षण बांदकपुर धाम को हरियाली युक्त करना है.बांदकपुर धाम भगवान भोलेनाथ के दर्शनों हेतु आने वाले भक्तों को पेड़ो की शीतल छांव,प्रसाद के रूप में फल आदि प्राप्त हो इस उद्देश्य से कुछ फलदार पौधे भी रोपित किए जाएंगे.

अभियान को लेकर तैयारी चल रही

शिवभक्त शंकर गौतम ने बताया कि जन सहयोग से कुछ छोटे पौधे बांदकपुर धाम पहुंच चुके हैं,ट्रेक्टर से गड्ढे करने खाद मिट्टी आदि लाने का कार्य चल रहा हैं.आप सभी जिलेवासियों भक्तों से भी निवेदन आग्रह है कि आप भी अपनी ओर से बांदकपुर धाम में एक पेड़ अपनी स्वयं की ओर से व अपने मित्रो परिवार जनो, पूवर्जों की ओर से अवश्य लगाए आप सभी जिलेवासी बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर वृक्षारोपण कर अभियान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते है.

Next Post

भाजपा कार्यालय में डॉक्टर कुसमरिया के सम्मान में आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम

Sat Jul 26 , 2025
दमोह.भाजपा दमोह जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) बनाये जाने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, वरिष्ठ […]

You May Like