गणेश उत्सव का विसर्जन के साथ समापन

विदिशा। 10 दिवसीय गणेश उत्सव का शनिवार को गणेश विसर्जन के साथ समापन हुआ। इस दौरान लोगों ने नाचते गाते हुए भगवान गणेश को विदाई दी। बेतवा नदी स्थित बड़ वाले घाट, बाढ़ वाले गणेश मंदिर स्थित घाट और जानकी कुंड में बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान दोपहर से ही गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाने का सिलसिला शुरू हो चुका था जो देर रात तक चलता रहा। वहीं गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर श्री सनातन हिंदू उत्सव समिति द्वारा झांकी के अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ गणेश उत्सव शनिवार को अनंत चौदस तक चला और इस अवसर पर बेतवा नदी और जानकी कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चौदस के अवसर पर लोगों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और नाचते गाते हुए भगवान गणेश को विदाई दी गई। गणेश उत्सव का पर्व नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चे और बुजुर्ग सभी अपने घरों में विराजमान भगवान गणेश की पूजा अर्चना का बेतवा नदी लेकर गए और पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश को विदाई दी गई। इस दौरान नगर के मुख्य बाजार में दोपहर से ही भगवान गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का निकलना शुरू हो गया था जो लोग ढोल और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान गणेश को विसर्जन के लिए जानकी कुंड लेकर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया।

Next Post

76 वर्ष के हुये राकेश रोशन

Sat Sep 6 , 2025
मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार-अभिनेता राकेश रोशन आज 76 वर्ष के हो गये। राकेश रोशन का जन्म 06 सितम्बर, 1949 को मुंबई मे एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता रोशन लाल नागरथ हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार थे, वहीं राकेश रोशन की मां आयरा रोशन बंगाली […]

You May Like

मनोरंजन