भोपाल। मप्र के जनजातीय विकास मंत्री विजय शाह ने इंदौर के मानपुर थाने में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद इस्तीफा देने के बजाय एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से स्टे लेने का रास्ता चुना है। कल देर रात जब इस मसले पर सीएम आवास पर उनके इस्तीफे को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानन्द के बीच चर्चा हो रही थी तो वह खंडवा से 50 किमी दूर एकांत वास पर थे। वहां जाने से पहले उन्होंने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का हवाला दिया था। इसके बाद तस्वीर साफ है, कि उन्हें सीएम मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर हटाने का विकल्प चुने। उधर,आज शाह के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के लिए दिल्ली जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
मंत्री विजय शाह नहीं देंगे इस्तीफा, सीएम के पास उन्हें बर्खास्त करने का ही विकल्प
