जेल से 12 कैदी हुए आजाद, खुशी से खिले चेहरे

जबलपुर: केंद्रीय कारागार से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 12 बंदियों को उनके सजा के दौरान अच्छा आचरण होने पर रिहा किया गया। रिहाई की खुशी में कैदियों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इनकी हुई रिहाई
महिला बंदी हर्षलता उर्फ मुस्कान पति इरफान उर्फ छोटू उर्फ अनस निवासी लड़ईया मोहल्ला कटंगी विवेकानंद वार्ड जिला सिवनी, केवल बैगा पिता सुम्मत बैगा निवासी फूलवाही थाना शहपुरा जिला डिण्डौरी, जनक पिता साहेराम निवासी चुनपथरी थाना बजाग जिला डिण्डौरी, शिवचरण पिता गौड़ निवासी सरसवाही, रंगीलाल पिता सिंह गौड़ गिरनू, निवासी जाड़ासुरंग समनापुर, अशफाक खान पिता अब्दुल खलीद निवासी सिटीकोतवाली सिवनी, परसादी पिता वीरनलाल गौड़ निवासी सागर कुरई, गुड्डा उर्फ गुरुदयाल पिता मूलचंद्र कोरी निवासी नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा, महेन्द्र सिंह पिता शिवभान सिंह निवासी कटरिया ढीमरखेड़ा, रमेश उर्फ भैयाजी पिता चंद्रिका प्रसाद तिवारी निवासी इटौली थाना ढीमरखेड़ा, वीरेन्द्र उर्फ खोख्खल पिता चंद्रिका, ज्ञानी पिता झाऊलाल गोलू, अरविंद उर्फ कालू पिता सोहनलाल महार की रिहाई हुई।

Next Post

नोएडा में लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल, चालक पर करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना

Fri Aug 15 , 2025
नोएडा 15 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा में लापरवाही से गाड़ी चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कैब को जब्त कर लिया और चालक पर करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के लोग […]

You May Like