
फतेहगढ़।फतेहगढ़ के भऊपुरा तिहारे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया है जानकारी के मुताबिक पूर्वी मीना 14 वर्ष कृष्णा मीना 15 वर्ष निवासी लालोनी दोनों सगी बहने फतेहगढ़ सीएम राइज विद्यालय की कक्षा 9 वी की छात्रा थी जो छुट्टी के बाद अपनी स्कूटी से गांव जा रही थी फतेहगढ़ से एक किमी दूर भऊपुरा तिहारे पर राजस्थान के छबड़ा से आ रहा गिट्टी से भरा डंपर ने स्कूटी को कुचल दिया जिससे एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई दूसरी को जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया है हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया फतेहगढ़ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की जांच शुरू कर दी है।
