
नानजिंग, 20 जनवरी (वार्ता) पूर्वी चीन में जियांग्सू प्रांत के एक स्कूल में चाकू से हमला कर आठ लोगों की हत्या और 17 लोगों को घायल करने के मामले में दोषी व्यक्ति को सोमवार को मृत्युदंड की सजा सुनायी गयी।
न्यायालय ने अपने बयान में यह सूचना दी है।
चीन के उच्चतम न्यायालय की ओर से दोषी को फांसी की सज़ा देने की अनुमति के बाद वूशी शहर की अदालत ने अपराधी को फांसी की सज़ा दे दी।
गौरतलब है कि पुलिस के बयान के अनुसार यह हमला पिछले वर्ष 16 नवंबर को शाम 18:30 बजे के आसपास वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में हुआ। अपराधी शू मौके पर पकड़ा गया और अपने जुर्म को कबूल कर लिया ।
