
श्योपुर।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के शिविरार्थियों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की उपस्थिति मंे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन संपन्न हुआ। उन्होंने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपील की कि इसे अपने अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ फहरायें, तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शपथ भी ली। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका डॉ गायत्री मित्तल, नगर पालिका श्योपुर से श्री आदित्य चौहान एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
