सेंट्रल इंडिया फैब्रिक एंड फैशन एक्सपो में साडियों की प्रदर्शनी

भोपाल, 24 फरवरी (वार्ता) सेंट्रल इंडिया फैब्रिक एंड फैशन एक्सपो में विशेष आकर्षण के अन्तर्गत भोपाल ओडीओपी उत्पाद जैसे जरी जरदोजी, ब्लॉक प्रिंट, बाग प्रिंट साड़ियों और सूट की प्रदर्शनी ,महेश्वरी और चंदेरी साड़ियों की प्रदर्शनी, मृगनयनी के स्टॉल, जिनमें गोंड पेंटिंग और बाग प्रिंट दृश्यों के साथ घरेलू सजावट का प्रदर्शन किया गया। एक्सपो में मध्य भारत खादी संघ और राष्ट्रीय फैशन डिजाइन संस्थान, उमंग श्रीधर डिजाइन, प्रतिभा, राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, वर्धमान कंपनी के स्टॉल्स लगाए गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025, में ‘सेंट्रल इंडिया फैब्रिक एंड फैशन एक्सपो-2025’, प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को वस्त्र और परिधान निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यह आयोजन राज्य की फाइबर उत्पादन, वस्त्र निर्माण और फैशन नवाचार में ताकत को उजागर करता है, साथ ही निवेश के अवसरों को भी बढ़ावा देता है।

मध्यप्रदेश वस्त्रों की समृद्ध विरासत रखता है, जहाँ कपास, रेशम और सिंथेटिक फाइबर उत्पादन राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधुनिक वस्त्र पार्कों और निर्माण केंद्रों के आगमन के साथ, उद्योग ने महत्वपूर्ण विकास देखा है। यह प्रदर्शनी वैश्विक वस्त्र और फैशन बाजार में राज्य की स्थिति को और मजबूत करने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य कार्यरत हैं।

यह प्रदर्शनी 5 एफ विजन पर आधारित है, जो वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण है। फार्म: कपास और रेशम किसानों जैसे कच्चे माल उत्पादकों को मजबूत आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए जोड़ना। फाइबर: फाइबर निर्माण और प्रसंस्करण इकाइयों का प्रदर्शन करना, जो उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फैक्ट्री: मध्यप्रदेश के वस्त्र निर्माण और औद्योगिक उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र को उजागर करना। फैशन: परिधान डिजाइन, ब्रांडिंग और वस्त्र उद्योग के रचनात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना। फॉरेन: अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना और निर्यात अवसरों को बढ़ावा देना। बी-2-बी सहयोग और उद्योग में भागीदारी। प्रदर्शनी में प्रमुख वस्त्र निर्माता, परिधान ब्रांड और अंतर्राष्ट्रीय निवेशक शामिल हुए, जिससे बी-2-बी नेटवर्किंग और रणनीतिक साझेदारी के लिए एक अनूठा अवसर मिला। व्यवसायों को नवीन फैशन की ओर वैश्विक बदलाव के अनुरूप सहयोग तलाशने का मौका मिला। ‘सेंट्रल इंडिया फैब्रिक एंड फैशन एक्सपो-2025’ भारतीय वस्त्र उद्योग में एक ऐतिहासिक अवसर है, जो वस्त्र उत्पादन में मध्यप्रदेश की भूमिका को मजबूत करती है। उद्योग के निवेशकों और हितधारकों को एक साथ लाकर, यह प्रदर्शनी राज्य में एक गतिशील और समृद्ध वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Next Post

ट्रेक्टर-ट्राली पलटी, भाई-बहिन की मौत, सात घायल

Mon Feb 24 , 2025
भिण्ड, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आज ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से भाई-बहन की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हुए है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में सड़क हादसे में भाई आदित्य (6) और बहन नंदनी (9) की मौत […]

You May Like