कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए पहली बार हुआ बॉयर सेलर मीट का आयोजन

झाबुआ। सोमवार को कृषि विज्ञान मेला सह टमाटर प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, बायर सेलर कार्यशाला एवं युवा रोजगार सृजन परिसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम कलेक्टर नेहा मीना, भाजपाध्यक्ष भानू भूरिया एवं जनप्रतिनिधि कलसिंह भाबोर की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुआ। अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागो द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आजीविका मिशन की दीदीयों के साथ विभिन्न एफपीओ द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में इस प्रकार की बायर सेलर मीट का आयोजन पहली बार हुआ है जो निश्चित ही हमारे क्षेत्र के किसानो के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी। इस प्रकार के कार्यक्रम एवं नए अवसरो के माध्यम से हमारे जनजातीय क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में किसान, नारी, युवा एवं गरीब कल्याण के उत्थान हेतु मप्र शासन संकल्पित है। किसानो से कार्यशाला के माध्यम से उन्नत तकनीको के महत्व एवं अपनाये जाने के तरीको को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया और कलेक्टर नेहा मीना द्वारा किये जा रही पहल की सराहना की। कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में लगभग 2700 हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर का उत्पादन किया जाता है। हमारा प्रयास है कि जिले के कृषको को स्थानीय रूप से प्रसंस्करण के प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर मार्केटिंग के अवसर उपलब्ध कराये जाए। जिससे टमाटर का रकबा 3500 हेक्टेयर तक पहुंच जाए। इसी के तहत बायर सेलर मीट के माध्यम से किसानो और कंपनियों के मध्य एमओयू साइन हो सके। जिससे परंपरागत कृषि के स्थान पर उद्यानिकी को बढ़ावा मिले व किसानो की बिक्री होने पर आत्मविश्वास जागृत हो। उन्होने कहा कि जिले में मधुमक्खी पालन और मशरूम कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा एवं भविष्य में भी इस प्रकार की बायर सेलर मीट का आयोजन किया जाएगा। भानू भूरिया और कलसिंह भाबर ने समस्त किसानों से मीट में कृषि की नई पद्धतियों को सीख कर अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने कृषिगत क्षेत्र में युवाओ के लिये रोजगार सृजन के अवसर, जिले के संदर्भ में संभावनाएं विषय में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उन्नत कृषि अपनाने वाले किसानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम पेटलावद तनुश्री मीणा, झाबुआ भास्कर गाचले, उप संचालक कृषि विभाग एनएस रावत, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विभाग का पुरा अमला, अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थेे।

17 झाबुआ-2- उन्नत कृषि अपनाने वाले किसानों का किया सम्मान

Next Post

ट्रक से भिड़ी बस, हादसा टला

Mon Feb 17 , 2025
  ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित एक सवारी बस और ट्रक भिड़ गए। हादसे के समय बस में कोई सवारी नहीं थी इसलिए बड़ा हादसा टल गया। बस स्टेंड पर छतरपुर जाने के लिए बस निकली थी तभी यह हादसा हो गया। झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला […]

You May Like