AIIMS भोपाल में दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों ने दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण (Heart Transplant) किया है।

उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों एआईआईएमएस भोपाल में एक ब्रेन डेड युवक द्वारा पांच अंगों का दान किया गया था। यह कार्य मानवता की अनुपम सेवा है और अंगदान-महादान अभियान की सार्थकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता प्रदेश की सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एआईआईएमएस भोपाल के सभी चिकित्सकों और चिकित्सा टीम को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया।

Next Post

बिहार : दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग, मतदाताओं का उत्साह बरकरार

Tue Nov 11 , 2025
पटना। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान किशनगंज जिले में 51.86 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद गया में 50.95 प्रतिशत, जमुई में 50.91 प्रतिशत और बांका में 50.07 प्रतिशत […]

You May Like