जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बैंगलूर से बनारस जा रहे ट्रेलर गाडी को बदमाशों ने पथराव करते हुए रोका और चाकू दिखाते हुए रंगदारी मांगते हुए धमकाया।
पुलिस के मुताबिक रामकुमार 28 वर्ष निवासी गहरोली थाना रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है, टे्लर गाड़ी क्रमांक के.ए. 51 ए.जे. 6088 मे डाक पार्सल सामान लेकर बैंगलूर से बनारस अपने साथी ब्रजेश के साथ जा रहा था।
देर रात टोल नाका के पहले 15 किलो मीटर से कुछ अज्ञात लोग 2 मोटर सायकल से हमारी गाड़ी का पीछा करते हुये पत्थर बाजी करते हुये गाडी को रोका। बदमाश हाथ में चाकू लिये थे और रूपए की मांग करने लगे। इसके बाद मारपीट कर भाग गए।
