भोपाल। वोट क्लब पर आर्यिका रत्न सृष्टि भूषण माताजी के सानिध्य और आर्यिका विश्वयशमति माताजी के निर्देशन में सोहम योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंगलवारा मंदिर कमेटी एवं दिगंबर जैन महासभा के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में सर्व धर्म समाज ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक शांति, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी जागरूकता रहा। सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी ने जैन समाज की इस पहल की सराहना की। माताजी ने बड़े तालाब संरक्षण व स्वच्छता के संदेश दिए। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। योगाचार्य अशोक जैन और राजीव जैन त्रिलोक ने योगाभ्यास कराया।
