गेंद के विवाद में हुआ गदर, दरवाजा तोड़ घर में घुसकर पूरे परिवार से की मारपीट

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में बच्चों के खेल के दौरान हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. गेंद पड़ोसी के घर में जाने से नाराज आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना भवानी नगर की है.

फरियादी धर्म चिचले ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बच्चे खेल रहे थे, तभी गेंद पड़ोसी उस्मान खान के घर में चली गई. इसी बात पर नाराज होकर उस्मान खान, उसका भाई अनीश और उनकी मां शकीला खान उनके घर पहुंचे. बताया गया कि फरियादी ने डर के चलते दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने लात मारकर दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गए. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए धर्म चिचले और उनके भाई दीपक चिचले के साथ मारपीट की गई.

विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई धर्म की मां लक्ष्मी के साथ भी आरोपी महिला ने मारपीट की. घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग निकले. जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

शेड से निकल रही चद्दरें, फर्श से निकल रहे सरिए, कृषि मंडी में जोखिम भरे हालात

Sun Mar 22 , 2026
ब्यावरा: स्थानीय कृषि उपज मंडी में स्थित शेड की चद्दरे क्षतिग्रस्त होकर नीचे की और लटक रही है, फर्श से सरिए निकल रहे है. इन हालातों के चलते नीलामी के दौरान एवं मंडी में आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.गौरतलब है कि कृषि उपज मंडी में […]

You May Like