मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में भाव कमी

इंदौर, 02 मार्च (वार्ता)। सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव तेजी लिए रहे। सप्ताहांत मूंगफली तेल 10 रुपए एवं सोयाबीन रिफाइंड 10 रुपए प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली सुस्त बताई गई। इस दौरान नई सरसों की आवक हुई जो मुहूर्त में 5511 रुपए प्रति क्विंटल बिकी।

सोमवार को‌ मूंगफली तेल 1430 से 1450 रुपये प्रति 10 किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1420 से 1440 रुपये पर रुका। हालांकि कारोबार के दौरान भाव ऊपर नीचे हुए। सोयाबीन रिफाइंड 1320 से 1325 रुपये पर खुलकर 1310 से 1315 रुपये बिका। पाम तेल 1430 से 1435 रुपये खुलकर 1430 से 1435 रुपये होकर थमा।

तिलहन जिन्सों में मांग से भाव लगभग बने रहे। सरसों, सोयाबीन में रिफाइनरी वालों की खरीदी सीमित रही। पशु आहार कपास्या खली ‌‌‌‌में लिवाली से मजबूती दर्ज की गई।

 

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

Sun Mar 2 , 2025
नई दिल्ली 02 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like