पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली 02 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.57 प्रतिशत लुढ़ककर 69.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी लेकर 73.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

एफएलसी कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 6 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Sun Mar 2 , 2025
सतना :जिला स्थानीय निर्वाचन कार्यालय सतना के ईवीएम मशीनों की जांच (एफएलसी) कार्य में नियुक्त किये गये 6 अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखडे ने कारण बताओ सूचना पत्र का जबाब 24 […]

You May Like