सतना: जिले के सभापुर थाना क्षेत्रान्तर्गत पगार कला में एक मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उसे भी जेल भेजवा दिया। वहीं दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जबकि एक मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी मुताबिक 29 अप्रैल को चार लोगों द्वारा एक मूकबधिर लडकी के साथ दुष्कर्म किए जाने पर थाना सभापुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एक आरोपी किशन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वहीं फरार दूसरे आरोपी अभयनंद द्विवेदी को भी कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे भी जेल भेज दिया गयाद्ध। प्रकरण के 2 फरार आरोपी विकास उर्फ गोलू गुप्ता और अमन उर्फ रवि गुप्ता दोनो निवासी ग्राम बिहरा थाना कोटर की के ऊपर ईनाम घोषित कर तलाश की जा रही है और आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जा रही है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी, उप निरीक्षक अशोक गर्ग, स.उप निरीक्षक करण सिंह, प्रधान आरक्षक रामबहादुर साकेत, देवेन्द्र सिंह, आरक्षक अमोद शर्मा, शुभम सिंह, सुमेर सिंह, अमितेष जायसवाल, मोहित प्रजापति, महिला आरक्षक मोनिका मवासे आदि की सराहनीय भूमिका रही।
