लापरवाह डीपीओ और सीपीएचसी सलाहकार को कलेक्टर ने दिया नोटिस

रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की अब तक जिले में हुई प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि आगामी 26 व 27 सितंबर को स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाओं का सभी महिलाओं को लाभ दिलायें.

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत संचालित गतिविधियों में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच व स्क्रीनिंग कर जानकारी पोर्टल में अपलोड करें. कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शिविर में गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच, बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण तथा संचारी एवं असंचारी रोगों की पहचान के लिये जांच हो तथा प्रत्येक दिन की गतिविधि की जानकारी स्वास्थ्य केन्द्रवार पोर्टल में दर्ज करें. उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका प्रत्येक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केन्द्र तक ले जाकर स्वास्थ्य की जांच करायें तथा विद्यालयों में किशोर बालिकाओं की जांच करायें. उन्होंने निर्देश दिये कि जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच स्क्रीनिंग की रिपोर्ट नहीं फीड की जा रही है उनके विरूद्ध कार्यवाही करें.

बैठक में कलेक्टर ने आगाह किया कि प्रदेश में जिले की अभियान के तहत प्रगति अच्छी होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी. उन्होंने एनएचएम के डीपीओ राघवेन्द्र मिश्रा को नियमित मानीटरिंग न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जबकि डॉ. सुनील अवस्थी एवं बीपी सिंह नोडल अधिकारी आरबीएसके को बैठक में अनुपस्थित रहने तथा सीपीएचसी सलाहकार आकांक्षा सिंह को स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये.

Next Post

उत्कृष्ट कार्य के लिए महापौर विक्रम अहके सम्मानित

Tue Sep 23 , 2025
छिंदवाड़ा. शहर में किए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने एवं आम जन मानस में स्वच्छता के प्रति अलख जगाने की भोपाल में महापौर विक्रम अहके की तारीफ हुई. आने वाले 25 वर्षों बाद के एक विकसित शहर के लिए अभी से रोड मैप बनाने […]

You May Like