भाजपा जिला बैठक में आज शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल

नरसिंहगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज सोनाकुंज नरसिंहगढ़ में आयोजित की जा रही है, बैठक में प्रदेश भाजपाध्यक्ष हेमन्त खण्डेवाल विशेष रूप से शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. प्रदेशाध्यक्ष श्री खण्डेवाल पीलूखेड़ी से वाहनों के काफिले, कार्यकर्ताओं के साथ नरसिंहगढ़ पहुंचेंगे.

जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

प्रदेशा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर जोरदार तैयारियां की गई है, स्वागत स्थल से लेकर नगर में जगह-जगह पर स्वागत द्वार, बैनर लगाए गये है. स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा. विधायक मोहन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे.

भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर इस बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा होगी. महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

 

 

Next Post

युवक की संदिग्ध मौत

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत कुकरीखेड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार को सुग्रीव कुलस्ते 26 वर्ष निवासी कुकरीखेडा बरेला ने सूचना दी कि उसके माता पिता कुम्ही स्थित खेत में काम करते है। कल छोटा भाई बाली कुलस्ते काम करने बरेला गया था […]

You May Like