जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत कुकरीखेड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार को सुग्रीव कुलस्ते 26 वर्ष निवासी कुकरीखेडा बरेला ने सूचना दी कि उसके माता पिता कुम्ही स्थित खेत में काम करते है। कल छोटा भाई बाली कुलस्ते काम करने बरेला गया था जहॉ से रात 8 बजे ग्राम कुम्ही में उसके माता पिता के पास गया था.
जो रात में खाना खाने बैठा तभी खाना खाते समय उल्टी करने लगा जिसे 108 एम्ब्यूलेंस से विक्टोरिया में भर्ती कराये थे जहॉ रिफर करने पर बुधवार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया दोपहर 12 बजे भाई बाली कुलस्ते की मौत हो गयी है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
