खन्ना चौराहे पर अतिक्रमण एवं गंदगी को लेकर सख्त रुख,व्यापारियों को समझाइश

रीवा: खन्ना चौराहा क्षेत्र में आवागमन की समस्या, सडक़ पर दुकान फैलाकर किए जा रहे अतिक्रमण तथा गैरेजों द्वारा फैलायी जा रही गंदगी को लेकर निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे ने संबंधित व्यापारियों की बैठक आहूत की. इस दौरान निगम आयुक्त ने बैठक में व्यापारियों को सख्त समझाइश देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए.

निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि खन्ना रोड स्थित सुरुचि कॉम्प्लेक्स में नगर पालिक निगम की दुकानों का आवंटन प्राप्त व्यापारियों द्वारा सडक़ पटरी पर बाइक/कार रिपेयरिंग, टायर ट्यूब पंचर, गद्दा रजाई जैसी गतिविधियाँ संचालित न की जाएँ. ऐसा पाए जाने पर दुकान आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्टेट बैंक क्षेत्र एवं उसके आसपास स्थित निजी दुकानों के व्यापारियों को भी कड़ी हिदायत दी गई कि वे रोड पटरी पर व्यवसाय न करें.

निर्देशों की अवहेलना पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. निगम आयुक्त ने बताया कि सडक़ पर किए जा रहे इन कार्यों से आवागमन बाधित होता है तथा गंदगी फैलती है, जिससे आमजन को असुविधा होती है. निगम आयुक्त ने सभी से नियमों का पालन करने, सडक़ को अतिक्रमण-मुक्त रखने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने को कहा. उक्त बैठक में लगभग 50 दुकानों के व्यापारी उपस्थित रहे.

Next Post

दूषित पानी से एक और जान गई, मृतकों की संख्या 14 पहुंची

Thu Jan 1 , 2026
भागीरथपुरा में काम के दौरान बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त के बाद एमवाय अस्पताल में मौत इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उल्टी-दस्त से पीड़ित एक और युवक की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। […]

You May Like