तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत

जबलपुर:शहपुरा थाना अंतर्गत नटवारा चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम नटवारा निवासी संतोष सिंह राजपूत (39) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एम एक्स 4565 से शहपुरा गया था। जब वे वापस गांव लौट रहा था तभी नटवारा चौराहे के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 19 जेड एस 5201 ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों ने मृतक के छोटे भाई कृष्ण कुमार राजपूत को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि संतोष सिंह के सिर, माथे, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। आनन-फानन में शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

चाकूबाजी में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर: शहर में चाकूबाजी ने जमकर लहू बहाया। जिसमें चाचा-भतीजे समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । ये वारदातेें रांझी, गोहलपुर, माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।रांझी पुलिस ने बताया कि रवि […]

You May Like