सूर्या के जन्मदिन पर होम्बाले फिल्म्स ने दी शुभकामनाएं, शेयर किया विशेष पोस्ट

मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन के अवसर पर होम्बाले फिल्म्स ने उन्हें विशेष अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं और अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्याXहोम्बाले’ को लेकर उत्साह भी जताया है।होम्बाले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए सूर्या को जन्मदिन की बधाई दी। पोस्ट में कहा गया कि सूर्या का असाधारण अभिनय कौशल और सिनेमा के प्रति उनका जुनून हर पीढ़ी के दर्शकों को प्रेरित करता है। प्रोडक्शन हाउस ने उनके साथ आगामी सिनेमाई सफर को लेकर उत्सुकता भी व्यक्त की।
हाल ही में होम्बाले फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म ‘सूर्याXहोम्बाले’ की घोषणा की है।

विजय किरगंदूर के निर्माण में बनने वाली इस फिल्म में सूर्या के साथ अभिनेत्री कायाडू लोहार नजर आएंगी, जबकि निर्देशन की कमान ‘जय भीम’ के निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल संभाल रहे हैं। फिल्म को दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति का संगम बताया जा रहा है। होम्बाले फिल्म्स भारतीय सिनेमा में ‘केजीएफ’, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ जैसी सफल फिल्मों के निर्माण के लिए जानी जाती है। स्टूडियो की आगामी फिल्मों में ‘महावतार परशुराम’, ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’ और ‘ऋतिकX होम्बाले’ भी शामिल हैं। निर्माताओं के अनुसार ‘सूर्याXहोम्बाले’ एक ऐसे प्रोजेक्ट के रूप में तैयार की जा रही है, जिसमें एक प्रतिष्ठित अभिनेता, उभरती अभिनेत्री, दूरदर्शी निर्देशक और सफल प्रोडक्शन हाउस का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म का उद्देश्य ऐसी कहानी प्रस्तुत करना है जो हर पीढ़ी के दर्शकों के साथ जुड़ सके।

.....

Next Post

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, मेडिकल स्टोर और पान-गुटका दुकानों पर होगी चेकिंग

Thu Jul 23 , 2026
पांढुरना, नगर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे आज गुरुवार को हुई NCORD की बैठक में जिले में नशे और अवैध दवाओं पर रोक के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण करने, बिल के बिना दवाई बेचने वालों की जांच करने […]

You May Like