नशे के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, मेडिकल स्टोर और पान-गुटका दुकानों पर होगी चेकिंग

पांढुरना, नगर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे आज गुरुवार को हुई NCORD की बैठक में जिले में नशे और अवैध दवाओं पर रोक के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण करने, बिल के बिना दवाई बेचने वालों की जांच करने के जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा निर्देश दिए गए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित रूप से पान ठेले व पान की दुकानों पर भी नियमित चेकिंग रखने को कहा गया। सभी अनुविभागीय अधिकारी और राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र के पान ठेलों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि दवाइयों की लिस्ट बनाकर उन दवाओं पर निगरानी रखी जाएगी जिनका नशे में दुरुपयोग हो रहा है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से एक कंट्रोल रूम बनाने और नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि कोई भी नशे की बिक्री देखे तो तुरंत सूचना दे सके। और सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा और उनका नाम गोपनीय रहेगा।

अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति भलावे, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद ,एसडीओपी पांढुर्णा बृजेश भार्गव एसडीओपी सौंसर सुश्री प्रियंका पांडे सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

एमबीबीएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में निकाली पैदल मार्च

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल। प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्नशिप स्टाइपेंड में वृद्धि की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर चिकित्सा छात्रों ने गुरुवार को एक बार फिर सडक़ो पर उतर प्रदर्शन किया. कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय न होने के विरोध में वॉइस ऑफ […]

You May Like