प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मिशन लीडरशिप FORGE -SSCD कार्यशाला संपन्न

मंडला: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में“मिशन लीडरशिप FORGE”-SSCD एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यशाला में 1 एम.पी. आर्टिलरी रेजीमेंट एनसीसी जबलपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी (सेना मेडल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता के संरक्षण और एनसीसी अधिकारी डॉ. राजेश धुर्वे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यशाला में कर्नल विक्रांत त्यागी ने एनसीसी कैडेट्स को नेतृत्व के गुण सिखाते हुए बताया कि एक अच्छे लीडर को टीम वर्क, निर्णय क्षमता और सही संवाद पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों और प्रोजेक्टर की सहायता से कैडेट्स को परिदृश्य आधारित साक्षात्कार की तकनीक समझाई और छिपी प्रतिभाओं को पहचानने के उपाय बताए।

क्राइस्ट चर्च स्कूल, सालीवाडा जबलपुर के प्राचार्य श्री सितिज शायरील जैकब ने तकनीकी बदलावों और डिजिटलीकरण को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने वीडियो और प्रैक्टिकल उदाहरणों से कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का संदेश दिया।एग्रीकल्चर कॉलेज के प्रो. डॉ. राहुल डोंगरे (ANO) ने स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक आदतों की महत्ता बताई। वहीं मनोवैज्ञानिक डॉ. सुमित पासी ने समझाया कि मनोविज्ञान समस्याओं के समाधान और निर्णय लेने में कितना सहायक है।

ब्रेन चाइल्ड स्कूल के प्राचार्य/ANO श्री निशांत शुक्ला ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को प्रभावी संवाद की कला विकसित करनी चाहिए ताकि वे टीम को प्रेरित कर संगठन के लक्ष्यों को पूरा कर सकें।इस अवसर पर 1 एम.पी. आर्टि रेजीमेंट जबलपुर से सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार सुनील कुमार सहित सभी पीआई स्टाफ, जबलपुर संभाग के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के ANO और सैकड़ों कैडेट्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश धुर्वे ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. राजेश मस्तकार द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता और एनसीसी अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।कैडेट्स ने कहा कि यह कार्यशाला उनके लिए यादगार अनुभव रही, जिसने उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा दी।

Next Post

कान्हा में नए प्रवेश द्वार सरही गेट से होगी सफारी के लिए टिकटों की बुकिंग

Mon Sep 1 , 2025
मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सफारी के लिए प्रवेश नियमों में बदलाव करते हुए वन विभाग ने एक अहम फैसला लिया है। जिसमें कान्हा पार्क आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। पहले खटिया गेट से ही सरही के लिए प्रवेश किया जाता था, लेकिन अब सरही में सफारी के […]

You May Like