जबलपुर: पुराना बस स्टेण्ड सिहोरा में जायसवाल भोजनालय के पास पुलिस ने दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त अधेड़ को गिरफ्तार किया, जिसके
कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम गांजा कीमत लगभग 41 हजार रूपये का जप्त किया गया।
थाना प्रभारी सिहोरा विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि जायसवाल भोजनालय के पास से जितेन्द्र कुमार झारिया 51 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 कूड़न मोहल्ला कटंगी को पकड़ा गया तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये 2 किलो 50 ग्राम गांजा कीमती 41 हजार रूपये का जप्त किया गया।
