वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार किये गये निलंबित

रीवा।जनता से अभद्र व्यवहार मोहन सरकार में अक्षम्य है, आज यह बात एक बार फिर से साबित हुई जब मऊगंज के प्रभारी तहसीलदार को कलेक्टर के प्रस्ताव पर रीवा कमिश्नर ने निलंबित कर दिया. दरअसल प्रभारी तहसीलदार मऊगंज वीरेन्द्र कुमार पटेल जांच के लिये पहुंचे थे जहा अचानक अपना आपा खो बैठे और पीडि़त का कालर पकड़ कर झकझोर दिया और गाली गलौज की. घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ तो प्रशासन में हडकम्प मच गया. यह पूरा मामला देवतालाब ग्राम पंचायत के गनिगवां गांव का है. गांव में दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद था. तहसीलदार बी.के पटेल जांच करने पहुंचे थे. इस दौरान वो किसान से विवाद कर बैठे और अपना आपा खो दिया. वीडियो शनिवार को वायरल हुआ और मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने जांच के आदेश जारी किये. मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो आनन-फानन निलंबन की कार्यवाही की गई. कलेक्टर मऊगंज के प्रस्ताव पर रीवा कमिश्नर बीएस जामोद ने तत्काल प्रभार से प्रभारी तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार पटेल को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर मऊगंज नियत किया गया है.

Next Post

फतेहगढ़ में सांदीपनी विद्यालय भूमि पर अवैध निर्माण, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी चिंता

Sun Sep 28 , 2025
गुना /फतेहगढ़गुना। फतेहगढ़ स्थित सांदीपनी विद्यालय की बाउंड्री वॉल और भूमि पर लगातार अवैध अतिक्रमण और दुकानों का निर्माण जारी है। जानकारी के मुताबिक मुकेश और पप्पू नामक दो भाई विद्यालय भूमि पर दुकानें बना रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अगस्त माह में इस अवैध गतिविधि की शिकायत फोटो सहित […]

You May Like