झुकेही पर रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

जबलपुर: यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए गाड़ी संख्या 11751/11752 रीवा–चिरमिरी–रीवा एक्सप्रेस का झुकेही रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर झुकेही स्टेशन पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए, जबकि रेलवे की ओर से मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद गणेश सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रीन सिग्नल दिखाकर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से झुकेही और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने ने बताया कि ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और स्थानीय सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, युवक की मौत

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: पनागर तहसील कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ा के मुजावर […]

You May Like

मनोरंजन