पानी भरने के झगड़े में गई जान,पॉच आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली : जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी पांच आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है। हैंडपंप पर पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हुआ था और इस घटना में एक प्रौढ़ व्यक्ति की उपचार के दौरान गत दिवस की रात मौत हो गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुकहर में 29 मार्च की शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घायलों में रामा बादीगीर पिता की हालत गंभीर होने पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। इलाज के दौरान 7 अप्रैल को बैढ़न के एक निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर आरोपियों के रिश्तेदारों, संभावित ठिकानों और विभिन्न राज्यों में उनके आवागमन की जानकारी जुटाई। लगातार दबिश और मुखबिर सूचना के आधार पर पहले एक आरोपी को 7 अप्रैल को पकड़ा गया, जबकि शेष चार आरोपियों को 8 अप्रैल को ग्राम सुकहर से हिरासत में लिया गया। पूछतांछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जप्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अंजीर उर्फ अंजनी बादीगीर पिता रमेश बादीगीर उम्र 36 वर्ष, रमेश बादीगीर पिता छोटा बादीगीर उम्र 66 वर्ष पिन्टू बादीगीर पिता रमेश बादीगीर उम्र 35 वर्ष, बरेश उर्फ बरस बादीगीर पिता रमेश बादीगीर उम्र 37 वर्ष, दिग्विजय बादीगीर पिता रमेश बादीगीर उम्र 22 वर्ष सभी निवासी सुकहर शामिल हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चितरंगी सुधेश तिवारी, एसआई पवन, आरके वर्मा, उमेश तिवारी, एएसआई रमेश कोल, रमेश साकेत, आरडी वर्मा, आर मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, अमलेश सिंह, प्रशांत केशरी, सर्वदानन्द राय, प्रफुल्ल वानखेड़े का योगदान सराहनीय रहा।
बुजुर्ग पिता की पिटाई करने वाला पुत्र पहुंचा जेल
नवानगर थाना क्षेत्र के समीपी भकुआर गांव निवासी एक 75 साल बुजुर्ग पिता की पिटाई करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने तत्काल दबोचते हुये हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई। जहां पीड़ित बुजुर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 170 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करते हुये न्यायालयीन कार्रवाई पूर्ति कराकर जेल भेज दिया गया। नवानगर टीआई अनिल पटेल के अनुसार ग्राम भकुआर निवासी आरोपी भगवत साहू उम्र 45 वर्ष ने अपने बुजुर्ग पिता को घरेलू पारिवारिक कहासुनी के दौरान डंडे से पिटाई कर दिया। जिसका सोशल मीडिया में वीडियों वायरल होने पर तत्काल संज्ञान में लेते हुये पुलिस टीम रवाना कर आरोपी को दबोच लिया गया। साथ ही आरोपी से पूछतांछ की गई, जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया।
बाईक से मोबाइल पर बात करना युवक को पड़ा भारी
गोरबी निवासी एक युवक बीती रात जिला मुख्यालय बैढ़न से किसी के घर में पोताई का कार्य कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था कि कटौली के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, युवक बाईक चलाते हुये किसी दोस्तों से बात कर रहा था। मृतक के दोस्त ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना पुलिस चौकी खुटार क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी शीतला यादव के अनुसार दीपू साकेत पिता लोले साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी गोरबी बीती रात करीब 9:30 बजे बाईक से अपने घर बैढ़न की ओर से जा रहा था कि कटौली में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जहां सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस पहुंच युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Post

राशन गबन के आरोप में अमहाटोला के विक्रेता पर एफआईआर दर्ज

Sat Apr 11 , 2026
सिंगरौली : जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान के विके्रताओं के द्वारा खाद्यान्न वितरण में की जा रही घपलेबाजी को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल ने सख्त रूप अपनाया है। अब तक दो विके्रताओं के खिलाफ राशन गबन के आरोप में अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है।जिले के सरई थाना क्षेत्र […]

You May Like

मनोरंजन