
मंदसौर। कोतवाली थाना पुलिस ने रवि माली हत्याकांड में फरार नाबालिग आरोपी को भगाने में सहयोग करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्की पिता मोहनलाल कुमावत (25) निवासी नयागांव, नरसिंहपुरा, मंदसौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (एमपी 14 एमसी 4996) भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को जग्गाखेड़ी रोड पर रवि माली का लहूलुहान शव मिलने के बाद कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही एक नाबालिग सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अनुसंधान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्की कुमावत को गिरफ्तार किया गया, जिस पर मुख्य नाबालिग आरोपी को फरार कराने में सहयोग करने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय पुरोहित सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
