वॉशरूम में बैठा मिला 7 फीट लंबा सांप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बमुरहा हिनौता में एक घर के वॉशरूम में करीब सात फीट लंबा सांप मिलने से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ा और उसे प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया। समय रहते सांप को सुरक्षित हटाए जाने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और परिवार ने राहत की सांस ली।

Next Post

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी : केंद्र

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम और लोगों तथा वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक, सामुदायिक भागीदारी और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता […]

You May Like