लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का सरल माध्यम: न्यायाधीश

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया. जिला न्यायालय सहित जिले में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए जिले भर में कुल 23 खंडपीठें बनाई गई हैं. मुख्यालय में 10 खंडपीठ, आष्टा में 6, भैरूंदा में 2, बुधनी में 3, इछावर में 1 तथा उपभोक्ता फोरम 1 खंडपीठ का गठन किया गया है.

जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है. लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है तथा इससे उनका समय और श्रम दोनों बचते हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आपसी रजामंदी और बताया कि लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 (चेक बाउंस), विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, वैवाहिक विवाद व अन्य दीवानी मामलों के लगभग 2000 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं. इसके अलावा लोक अदालत में विद्युत, जलकर तथा बीएसएनएल विभाग के 10 हजार से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत किए गए.

सत्यसाईं के विधि छात्रों ने जानी न्यायिक प्रक्रिया

श्री सत्य सांईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेस, के स्कूल ऑफ लॉ के विधि विद्यार्थियों ने तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता कर न्यायिक प्रक्रिया, लोक अदालत की कार्यप्रणाली तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के निराकरण की प्रक्रिया को नजदीक से समझा. इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकरणों में पक्षकारों के बीच सुलह-समझौते की प्रक्रिया, न्यायिक अधिकारियों की भूमिका तथा वैकल्पिक विवाद समाधान की व्यवस्था का अवलोकन किया. रजिस्ट्रार राजेश शर्मा के मार्गदर्शन तथा स्कूल ऑफ लॉ की डीन डॉ. अमृता सोनी एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शोभा व्यास के सहयोग से यह गतिविधि आयोजित हुई. सहायक प्रोफेसर यशवर्धन तिवारी ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया. इस अनुभव ने उनके सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक न्यायिक परिवेश से जोडऩे मेंभूमिका निभाई. कार्यक्रम में अनिल मालवीय, अंजली, पवन, आभाष, दिव्य, पलक, मीनू कुमारी, अंतिम, हरिओम, शाहिल अल फेज, धनकुंवर ने सहभागिता की.

 

 

Next Post

रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित

Sun Sep 13 , 2026
श्यामपुर। ग्राम पथरिया तत्कालीन हल्का गढ़ी बगराज एवं वर्तमान में सीलखेडा में पदस्थ पटवारी जितेन्द्र कुमार शर्मा को अवैध राशि की मांग संबंधी शिकायत के मामले में एसडीएम तन्मय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. प्राप्त शिकायत में ग्रामीणों द्वारा पटवारी पर बीपीएल कार्ड, जमीन का पट्टा […]

You May Like