जबलपुर: संजीवनी नगर में एक युवक डिवाईडर से टकरा गया और घायल हो गया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस के मुताबिक सुशील बर्मन 43 साल निवासी स्टार सिटी नक्षत्रनगर माढोताल ने सूचना दी कि बीती रात्रि उसे पता चला कि छोटे भाई बसंत बर्मन 36 वर्ष निवासी सुभाषनगर मडफ़ैया चौकी धनवंतरीनगर संजीवनी नगर का मेडिकल अस्पताल में ईलाज चल रहा है.
तो वह मेडिकल पहुँचा, मेडिकल के कैजुअल्टी विभाग में बसंत का ईलाज चल रहा था। बसंत के सिर पर चोट लगी हुई थी उसके माथे से खून निकल रहा था । करीब 3 बजे डाक्टर ने बसंत बर्मन को मृत घोषित कर दिया। प्रारम्भिक पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि डिवाईडर से टकराने से बंसत को चोटे आयी थी।
