रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर , 16 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रसोई गैस की सिलेंडर की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नहीं जल रही है।

श्री सिंह ने कहा कि आपदा के समय में एलपीजी रसोई गैस और कामर्शियल सिलेंडरों की मूल्य में भारी बढ़ोत्तरी करके मोदी सरकार ने जनता के पाकेट पर डाका डालने का काम किया है। प्रमोद सिंह ने कहा कि गैस बुकिंग टोल-फ्री नम्बर काम करना बंद कर दिया है।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि देश में जब से भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देशवासियों को लाइन में ही खड़ा होना पड़ रहा है, यह सरकार जनता को सहूलियत और सुविधाएं देने में विफल साबित हो गयी है।

 

 

Next Post

नशे में धुत कार चालक का तांडव, राहगीरों को कुचला, दो की हालत नाजुक

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा में रविवार रात्रि शराब के नशे में धुत एक बेलगाम कार चालक ने राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों को कुचल दिया। इस भीषण सडक़ हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे […]

You May Like

Play sound