312 करोड़ की लागत से घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने का है लक्ष्य: निगमायुक्त

जबलपुर। शहर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। ‘अमृत फेज-2Ó जल प्रदाय योजना के अंतर्गत हर घर तक मां नर्मदा का शुद्ध जल पहुँचाने की कवायद ने अब रफ्तार पकड़ ली है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने ललपुर पहुंचकर निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान निगमायुक्त ने बताया कि लगभग 312 करोड़ रुपए की लागत से संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के उन क्षेत्रों में भी नर्मदा जल पहुँचाना है, जो अब तक इससे वंचित थे।

ललपुर में तैयार हो रहा अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

ललपुर स्थित निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए निगमायुक्त ने परियोजना की प्रगति पर संतोष जताया और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। और कहा कि ललपुर में बन रहे इस प्रोजेक्ट में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। यहां इंटेकवेल 135 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) की विशाल क्षमता का इंटेकवेल तैयार हो रहा है। वहीं जल शोधन और आपूर्ति के लिए 605 केवी क्षमता के वीटी पंप और वर्टिकल टरबाइन पंप स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही निर्बाध विद्युत संचालन सुनिश्चित करने के लिए 33 केवी का अपना सब-स्टेशन भी बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने ठेकेदार, कंसल्टेंट और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग दिन रात मेहनत करते हुए गुणवत्ता के साथ कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं।

Next Post

संसद में रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) विपक्ष के संसदीय दल के नेताओं की गुरुवार को संसद भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री के जवाब तथा अन्य मुद्दों को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। बैठक […]

You May Like