व्हाइट हाउस ने इजरायल, सऊदी अरब को 15 अरब डॉलर के हथियार बेचने का फैसला किया

वाशिंगटन, 31 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) व्हाइट हाउस ने ईरान में अशांति को लेकर तनाव के बीच पश्चिमी एशिया में अमेरिका के दो बड़े सहयोगी देशों, इज़रायल और सऊदी अरब को कुल 15.67 अरब अमेरिकी डॉलर की बड़ी नयी हथियारों की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, इज़रायल को 6.67 अरब डॉलर की नयी बिक्री में चार अलग-अलग पैकेज शामिल हैं, जिसमें रॉकेट लॉन्चर और आधुनिक टारगेटिंग गियर से लैस 30 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इसके अलावा इज़रायली सेना के लिए ‘संचार लाइनें बढ़ाने’ के मकसद से 3,250 हल्के टेक्टिकल वाहन शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब को नौ अरब डॉलर की बिक्री में 730 पैट्रियट मिसाइलें और संबंधित उपकरण शामिल हैं। इसका मकसद एक प्रमुख क्षेत्रीय गैर-नाटो सहयोगी का समर्थन करना है। विदेश विभाग ने कहा कि उसने शुक्रवार को पहले ही कांग्रेस को इन बिक्री की मंज़ूरी के बारे में सूचित कर दिया था।

 

 

Next Post

अमेरिकी सरकार में आंशिक शटडाउन शुरू, जल्द समाधान की उम्मीद

Sat Jan 31 , 2026
वॉशिंगटन, 31 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) अमेरिका की कांग्रेस आधी रात की फंडिंग डेडलाइन से पहले 2026 का बजट पास करने में नाकाम रही, जिसके बाद शनिवार को अमेरिकी सरकार का आंशिक शटडाउन शुरू हो गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के लिए नयी फंडिंग पर बातचीत तब […]

You May Like