मंडला में स्मार्ट मीटर बना खतरा, शासकीय क्वार्टर में लगी आग

मंडला: शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड यूको बैंक के पास स्थित एक शासकीय क्वार्टर में लगे डिजिटल स्मार्ट मीटर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही यह स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद से लगातार आगजनी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

दो दिन पूर्व ही नागरिकों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को स्मार्ट मीटर से हो रहे खतरों की जानकारी दी थी, इसके बावजूद लापरवाही जारी है।शुक्रवार को भी समय रहते राहगीरों की नजर पड़ी और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक घंटे बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Next Post

सिटीसेंटर में पुलिस और होटल कर्मचारियों के बीच झगड़ा, कारों के कांच फोड़े

Fri Jul 18 , 2025
ग्वालियर:सिटीसेंटर इलाके में होटल कर्मियों और पुलिस सब इंस्पेक्टर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद यूनिविर्सिटी थाना के प्रशांत शर्मा व होटल द ब्लीव के कर्मचारियों में हुआ। होटल संचालक शुभम भदौरिया ने एसआई पर शराब के नशे में कार का कांच फोड़ने के साथ गाली-गलौच करने […]

You May Like

Play sound