भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) भोपाल के नर्मदापुरम मार्ग पर सुचारू आवागमन के लिए मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से रत्नागिरी तिराहा क्षेत्र तक “एलिवेटेड कॉरीडोर” का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से मामला उनके समक्ष रखने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी को बुधवार को इस कॉरिडोर के निर्माण में हो रहे विलंब की जानकारी से अवगत कराया गया।
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार के अनुरोध पत्र के अनुरूप उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर मार्ग का निर्माण शीघ्र होगा।
Next Post
सतना में कवि सम्मेलन 24 जनवरी को
Wed Jan 22 , 2025
सतना, 22 जनवरी (वार्ता) सतना नगर निगम के स्थापना दिवस के मद्देनजर 24 जनवरी से दो दिवसीय अनेक आयोजन होंगे। महापौरे योगेश ताम्रकार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 24 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें दिनेश बावरा, प्रताप […]

You May Like
-
11 months ago
ऑपरेशन सिंदूर हनुमान की भावना से प्रेरित : राजनाथ
-
1 month ago
150 गुमे मोबाइल सायबर सेल ने ढूंढ निकाले
-
1 year ago
पुलिस ने गृहभेदन के दो आरोपियों को दबोचा
