नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान 43 वारंटी गिरफ्तार

बड़वानी,जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों पर शिकंजा कसने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में 29-30 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि संपूर्ण जिले में विशेष नाइट कॉम्बिंग एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा मुस्तैदी से दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 13 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 30 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील कराए गए। 66 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर सघन जांच की गई, जिनमें से 30 बदमाशों का रिकॉर्ड डिजिटल बीट ऐप पर अपडेट किया गया। 104 गुंडा बदमाशों की भौतिक जांच की गई, जिनमें से 30 बदमाशों को डिजिटल बीट ऐप में पंजीकृत किया गया। क्षेत्र से निष्कासित 3 जिलाबदर अपराधियों की उपस्थिति एवं स्थिति की मौके पर जांच की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत 13 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान 16820 रूपए मूल्य की 147.5 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।

कड़ा संदेश

बड़वानी पुलिस जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के सरप्राइज रात्रिकालीन अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Next Post

राहुल गांधी 01 अक्टूबर को जगला में करेगें पीड़ित परिवारों से संवाद

Wed Sep 30 , 2026
बालाघाट,मध्यप्रदेश के दक्षिण पूर्व स्थित बालाघाट जिले के बैहर आदिवासी क्षेत्र के बैगा आबादी वाले क्षेत्रों में कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते विगत दिनों से लेकर वर्तमान तक लगभग 43 बच्चों की आकस्मिक मौत की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी विभिन्न समितियों […]

You May Like