
बालाघाट,मध्यप्रदेश के दक्षिण पूर्व स्थित बालाघाट जिले के बैहर आदिवासी क्षेत्र के बैगा आबादी वाले क्षेत्रों में कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते विगत दिनों से लेकर वर्तमान तक लगभग 43 बच्चों की आकस्मिक मौत की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी विभिन्न समितियों के द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्राउंण्ड रिपोर्ट तैयार करने के बाद उस रिपोर्ट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपा। जहां घटना की गंभीरता को देखते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बैहर आने का कार्यक्रम 01 अक्टूबर को पीड़ित परिवार से ग्राम जगला में प्रत्यक्ष भेंट कर उनसे संवाद स्थापित कर जमीनी वास्तविकताओं की जानकारी लेगे।
इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पार्टी के विधायक व अन्य नेता संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।
उल्लेखित है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बैगा आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिवर्ष अलग अलग योजनाओं में करोडों रूपयों का आबंटन प्रदान किया जाता है। परन्तु उसका लाभ उस गरीब जनता तक नहीं पहुंच पाता, जिसके लिये वह आबंटन प्रदान किया जाता है। लगभग 43 बच्चों की मौत एक गंभीर घटनाक्रम है।
इसी को ध्यान में रखते हुए संक्रमण प्रभावित ग्रामों में राहुल गांधी जाकर पीडित परिवारों से मिलेगें और उनका दुख साझा करेगें। उनके आगमन की खबर से ही राजनीतिक तापमान बढ गया है और एक बार फिर बच्चों की मौत का यह मामला सुर्खियों में छायेगा। देखना यह है कि उनके द्वारा पीडित पक्ष से मुलाकात के बाद क्या कांग्रेस पार्टी अपनी ओर से भी उन्हें मदद की कोई घोषणा करती है या नहीं। हालांकि कुछ दिनों पूर्व सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर दैनिक दिनचर्चा से जुडी अनेक सामग्री प्रभावित परिवारों को प्रदान की थी, इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विगत 13 वर्षो से विधायक है
