सतना:सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 जुलाई तक 565.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 711.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 478.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 648.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 467.1 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 514.4 मि.मी., नागौद में 704 मि.मी., जसो (नागौद) में 252.5 मि.मी. एवं उचेहरा में 738.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 176.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
105.8 मिमी हुई औसत दैनिक वर्षा
चालू मानसून सीजन में सतना जिले में अब तक की वर्षा में 105.8 मिमी औसत 24 घण्टे की दैनिक वर्षा 18 जुलाई की प्रातः 8 बजे तक दर्ज की गई है। दैनिक वर्षा में सतना (रघुराजनगर) तहसील में 141.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 139 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 114.3 मि.मी, बिरसिंहपुर में 136.9 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 89.2 मि.मी. नागौद में 115.3 मि.मी., जसो (नागौद) में 60.2 मि.मी. एवं उचेहरा में 50 मि.मी. औसत दैनिक वर्षा दर्ज की गई है।
