डंपर की टक्कर से हुआ हादसा, दामाद घायल
इंदौर: बेटी-दामाद से मिलने शाजापुर से इंदौर आई बुजुर्ग महिला की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. वह अपने दामाद के साथ बाइक से लौट रही थीं, तभी सिरपुर तालाब के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी.80 वर्षीय मृतका मेराज पति याकूब शाजापुर की रहने वाली थीं, वे इंदौर में ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले अपने दामाद शाहरुख खान से मिलने आई थीं.
रात बाजार से लौटते वक्त यह हादसा हुआ, जिसमें मेराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख घायल हो गए. मामले में चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणी पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा. मामले में परिजन बिलाल खान ने पुलिस को बताया कि उन्हें हादसे की खबर फोन पर मिली थी, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है.
