उर्मिल नदी में आई बाढ़ से पुल का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप 

छतरपुर। छतरपुर जिले में संजय नगर टोल प्लाजा के समीप उर्मिल नदी पर स्थित पुल का मुख्य मार्ग हाल ही में नदी के उफान से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण जिला मुख्यालय से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। हालांकि मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, परंतु ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही व धीमी कार्यप्रणाली के चलते अब तक कार्य में कोई विशेष प्रगति नहीं हो पाई है। इससे रोजाना यात्रा करने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य तेज करने की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके और परिवहन सुचारू रूप से चालू हो सके।

Next Post

बूढ़ा बांध ओवरफ्लो, खेत डूबे, पानी सप्लाई ठप

Sun Jul 20 , 2025
छतरपुर। तेज बारिश की वजह से छतरपुर का बूढ़ा बांध ओवर फ्लो हो गया है। आस-पास के खेत पानी से डूबे हुए हैं। किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई है। आस-पास के लोग तेज जोखिम में डाल कर स्कूल जा रहें हैं। छतरपुर बांध से पीने का पानी सप्लाई करने […]

You May Like