
उज्जैन। जल्द सरकार आउटसोर्स कर्मचारी को लेकर शासन के विभागों में एवं जहां पर ठेका कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं आउटसोर्स कर्मचारी के स्थाईकरण के लिए रास्ते निकलेगी और आउटसोर्स कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करेगी, श्रम विभाग का आदेश जारी होने के बाद जिन संस्थाओं में अभी भी न्यूनतम वेतन एवं एरियर की राशि नहीं मिली है। उन श्रमिकों को भारतीय मजदूर संघ हर स्थिति में इसका लाभ दिलाएगा। अनेक संस्थाओं में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कर्मचारियों को इसका लाभ दिलाया गया है।
यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत ने भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष होने पर ठेकेदार श्रमिक संघ द्वारा आयोजित श्रम सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही। बीएमएस के जिला मीडिया प्रभारी गुलशन मंसूरी ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं जिसे भारतीय मजदूर संघ द्वारा पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत उज्जैन, नागदा में भव्य आयोजन कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत ने कहा कि नगर पालिका में बची हुई एरियर की राशि का जल्द भुगतान होगा एवं शासन के आदेश अनुसार नियमितीकरण भी किया जाएगा। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा (उज्जैन), विभाग प्रमुख कृष्णा सिंह तंवर, नागदा जिला मंत्री करण सिंह, उज्जैन जिला मंत्री किशनसिंह शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी गुलशन मंसूरी, बालकिशन धौलपुरे, अशोक गुर्जर, गिरधारीलाल सोनी, महेश नायर, अनिल दुबे, सुरेश मीणा, मोहब्बत सिंह राठौड़, शिव सिंह खाचरोद उपस्थित हुए। अध्यक्षता जोध सिंह राठौर ने की। संचालन राजकुमार सिसोदिया ने किया एवं आभार महेश नायर ने माना। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश गहलोत भी उपस्थित हुए जिन्होंने नगर पालिका में श्रमिक हित में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी। उद्योगों में आने वाले समय में ठेका श्रमिकों को और अधिक लाभ मिले लैंक्सेस उद्योग में जल्द ही ठेका श्रमिकों की ग्रेड रिवाइज की जाए एवं स्थाई श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए इस पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रवेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह सिकरवार, रवि ललावत, सुरेंद्र सिंह तंवर, राजेश पाल, हिमांशु राणावत, राहुल सिंह, भोला ठाकुर, कैलाश गुप्ता, अलकर सिंह, आनंद सिंह सिसोदिया, दिग्विजय सिंह, पप्पू सिसोदिया, जितेंद्र तिवारी, सत्येंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, अनिल ढोणे आदि बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।
