एमपीआईडीसी ने लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने बुलाया आवेदन

इंदौर: मध्य प्रदेश इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए आवेदन बुलाए है. इसके तहत 23 हेक्टेयर जमीन पर 50 प्रतिशत विकसित प्लॉट आवंटित किए जाएंगे.
एमपीआईडीसी इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम माचल में लॉजिस्टिक पार्क बनाएगा. इसके लिए एमपीआईडीसी के पास 23.33 हेक्टेयर जमीन मौजूद है. उक्त जमीन पर 50 -50 प्रतिशत विकसित प्लॉट आवंटित करने की शर्त पर जमीन विकसित करने के आवेदन बुलाए गए है. एमपीआईडीसी कार्यालय में जमीन का विकास कार्य करने के आवेदन तिथि 1 अप्रैल और अंतिम तारीख 15 अप्रैल 26 निर्धारित की गई है. उक्त जमीन पीथमपुर से 12 किलोमीटर, एयरपोर्ट से 18 किलोमीटर दूर है. खास बात यह है कि इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही ग्राम माचल स्थित है.

विकास के लिए बुलवाए आवेदन
एमपीआईसीडी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने बताया कि उक्त जमीन लॉजिस्टिक पार्क के लिए आरक्षित है. जमीन पर विकास कार्य करने के आवेदन बुलाए है और विकसित जमीन का 50-50 प्रतिशत प्लॉट देने की शर्त रखी गई है

Next Post

ओडिशा में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत

Sat Mar 28 , 2026
भुवनेश्वर, 28 मार्च (वार्ता) ओडिशा के नयागढ़ ज़िले में दासपल्ला पुलिस स्टेशन के तहत तकेटा के पास शुक्रवार देर रात एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 40 से ज़्यादा अन्य घायल हो गए, जिनमें से दस की हालत […]

You May Like

मनोरंजन