अपराध व नशे के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कटनी। जिले में बढ़ते अपराध और अवैध नशा कारोबार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चोरी, हत्या, लूट और नशे ने हालात भयावह बना दिए हैं और पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। पार्टी ने विशेष पुलिस बल की नियुक्ति, अवैध नशे पर रोक, गश्त व निगरानी बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की माँग की। जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि हालात बिगड़ते गए तो आमजन सुरक्षित नहीं रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह परमार ने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनांदोलन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

Sun Sep 14 , 2025
दुबई, 14 सितम्बर (वार्ता) पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के बहु प्रतीक्षित मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट आगे चलकर धीमा रह सकता है इसलिए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर […]

You May Like