पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

दुबई, 14 सितम्बर (वार्ता) पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के बहु प्रतीक्षित मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट आगे चलकर धीमा रह सकता है इसलिए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अधिक से अधिक रन बनाना चाहती है। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा कि आज उमस भी है और उन्हें उम्मीद है कि आज ओस भी पड़ेगी। भारत ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान : साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस, फखर जमान, आगा सलमान (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफ़ियान मकीम, अबरार अहमद

Next Post

ब्लॉक कांग्रेस सोहागपुर ने किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

Sun Sep 14 , 2025
सोहागपुर। ब्लाक कांग्रेस सोहागपुर द्वारा रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे और जिला किसान कांग्रेस बाबू चौधरी का सम्मान किया गया। बाबू चौधरी ने अपने संबोधन में कांग्रेस में नवाचार करने पर जोर दिया गया। वहीं गुड्डन पांडे ने कांग्रेस को […]

You May Like