दोहा में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले लोगों को दूसरी जगह भेज रहा है कतर

दोहा 05 मार्च (वार्ता) कतर ने एहतियात के तौर पर दोहा में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले लोगों को कुछ समय के लिए दूसरी जगह भेजना शुरू कर दिया है।

कतर के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “ज़रूरी बचाव के उपायों के तहत उनके लिए रहने की सही जगह दी गयी है।”

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमला किये जाने के बाद इस हफ़्ते सऊदी अरब और कुवैत में अमेरिकी दूतावासों पर कई ड्रोन हमले हुए हैं। वहीं अमेरिका विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों को पश्चिम एशिया तुरंत छोड़ने को कहा है।

अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों के लिए संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और जॉर्डन में चार्टर विमानों की व्यवस्था कर रही है। वहीं, दूसरी जगहों पर फंसे लोगों को वाणिज्यिक विमानों के टिकट बुक करने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी से अब तक लगभग 17,500 अमेरिकी नागरिक पश्चिम एशिया से लौट आए हैं।

 

Next Post

महाराज बाड़े पर आयोजित हुआ 45 वां मूर्ख सम्मेलन

Thu Mar 5 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर विकास समिति द्वारा मूर्ख सम्मेलन का आयोजन महाराज बाड़ा पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया। भारी संख्या में आये श्रोताओं ने हास्य कविताओं का भरपूर आनंद लिया। इस वर्ष मूर्ख सम्मान साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाहा को प्रदान किया गया। मूर्ख सम्मेलन […]

You May Like