
मुंबई, 24 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौते की घोषणा के बाद विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 158.32 अंक की छलांग लगाकर 82055.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.45 अंक बढ़कर 25044.35 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.54 प्रतिशत उछलकर 45,818.41 अंक और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत की छलांग लगाकर 53,053.00 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4144 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2662 में लिवाली जबकि 1339 में बिकवाली हुई वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए राखी गई कुल 2976 कंपनियों के शेयरों में से 1966 में तेजी जबकि 917 में गिरावट रही वहीं 93 में टिकाव रहा।
बीएसई में फोकस्ड आईटी, टेक, तेल एवं गैस, आईटी और ऊर्जा की 0.18 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर 16 अन्य समूहों का रुझान सकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 1.12, सीडी 0.37, एफएमसीजी 0.36, वित्तीय सेवाएं 0.81, हेल्थकेयर 0.18, इंडस्ट्रियल्स 0.34, दूरसंचार 1.13, यूटिलिटीज 0.19, ऑटो 0.62, बैंकिंग 0.72, कैपिटल गुड्स 0.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 0.96, पावर 0.55, रियल्टी 0.16 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.13 प्रतिशत मजबूत रहे।
विश्व बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.28, जर्मनी का डैक्स 1.90, जापान का निक्केई 1.14, हांगकांग का हैंगसेंग 2.06 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.15 प्रतिशत उछल गया।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 638 अंक की छलांग लगाकर 82,534.61 अंक पर खुला और लिवाली होने से दोपहर से पहले 83,018.16 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके बाद अचानक हुई बिकवाली से कारोबार के अंतिम चरण में यह 81,900.12 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81,896.79 अंक के मुकाबले 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 82055.11 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी 208 अंक उछलकर 25,179.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,317.70 अंक के उच्चतम जबकि 24,999.70 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,971.90 अंक की तुलना में 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 25,044.35 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में अदानी पोर्ट्स 2.58, टाटा स्टील 1.54, कोटक बैंक 1.46, अल्ट्रासिम्को 1.16, बजाज फिनसर्व 0.82, टाइटन 0.77, एसबीआई 0.65, एचडीएफसी बैंक 0.65, एलटी 0.59, एक्सिस बैंक 0.55, एशियन पेंट 0.48, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45, टाटा मोटर्स 0.34, इटरनल 0.24, आईसीआईसीआई बैंक 0.21 और बजाज फाइनेंस 0.06 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, पावरग्रिड 1.52, ट्रेंट 0.97, एनटीपीसी 0.93, मारुति 0.72, एचसीएल टेक 0.69, बीईएल 0.56, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.44, रिलायंस 0.43, टेक महिंद्रा 0.28, इंफ़ोसिस 0.20, भारती एयरटेल 0.17, टीसीएस 0.09, आईटीसी 0.08 और सन फार्मा के शेयर 0.06 प्रतिशत नुकसान में रहे।
